Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी का राजनगर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के आवास पर हुआ स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राजनगर में आर डब्ल्यू ऐ के अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता के निवास पर भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल और राजनगर से वार्ड 84 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रवीण चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता सहित राजनगर के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए ज्यादा से ज्यादा कमल के फूल पर वोट डालने का आवाहन करते हुए कहा कि अब हमारे गाजियाबाद में फिर से ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है और आप सभी राजनगर वासियों का इसमें शतप्रतिशत योगदान सदैव से रहता आया है और आगे भी सदैव रहेगा।