सपा महापौर प्रत्याशी पूनम यादव को वार्ड 45 में जनसंपर्क के दौरान मिला जोरदार समर्थन

यूपी – गाजियाबाद रविवार को सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को वार्ड-45 में जनसंपर्क करने पहुंची जहां  क्षत्रिय लोगों ने उन्हें समर्थन करने का आश्वासन दिया।

वार्ड 45 में पहुंचने पर पार्षद प्रत्याशी किरण व पूर्व मंत्री राजदेवी चौधरी ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी की जिला टीम के  साथ पूनम यादव ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें पूरे वार्ड में बजुर्गो, महिलाओं सहित सभी का समर्थन मिला। वृद्धाओं ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने उनके प्रचार में भारी उत्साह दिखाया।