यूपी – गाजियाबाद अंबेडकर रोड स्थित आरआईसीटी कंप्यूटर एजुकेशन ने संस्था के 22 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर रविंद्र चौहान चौधरी तेज पाल सिंह इंद्रजीत सिंह टीटू ऑडी त्यागी सपा नेता आनंद चौधरी रमते राम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान विनीत गोड मिराज चिश्ती नौशाद अहमद गोपाल गुप्ता अशोक कौशिक उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि संस्था को आज सफलतापूर्वक 22 वर्ष पूर्ण हुए इन 22 वर्षों में संस्था द्वारा हजारों बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर उनको अच्छी कंपनियों में नौकरियां दिलवाई एवं स्वरोजगार करवाएं। संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाते रहते हैं। संस्था स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी के द्वारा मान्यता प्राप्त है जिसके अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एमबीए एमसीए बीबीए बीसीए बीए बीकॉम एमकॉम इत्यादि डिग्री कोर्सेज भी कराए जाते हैं। इस अवसर पर संस्था की तरफ से संतोष कौशिक योगेंद्र कौशिक अशोक कौशिक नीलम खुशबू ज्योति गौरव अंशु अन्नू स्वाति उपस्थित रहे। निदेशक विजय कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।






