Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सचिन त्यागी बने राष्ट्रीय लोक दल के युवा राष्ट्रीय महासचिव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सैक्टर 5 राजनगर मैं राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरापुर से विधायक चंदन चौहान ने नियुक्ति पत्र देकर सचिन त्यागी को युवा राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को टिकट देने की पैरोकार की जाएगी।

उन्होंने कहा आज के युवा जयंत चौधरी को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्रीय लोक दल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सचिन त्यागी की अगुवाई  में सैकड़ों युवाओं ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की है।

प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिडडी ने कहा चौधरी साहब ने युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा विधायक चंदन चौहान को सौंपी है इनकी अध्यक्षता में प्रदेश में युवाओं में एक माहौल बनेगा और राष्ट्रीय लोकदल मजबूत होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने आगामी निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने का आवाहन किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, अजीत त्यागी, अक्षय त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, निखिल त्यागी, प्रवीण त्यागी, सहदेव त्यागी, सनी त्यागी, रविंद्र त्यागी, विक्की त्यागी, विपिन  त्यागी, विपुल त्यागी, विक्रम त्यागी, यशपाल त्यागी, अभय त्यागी, अभिनव त्यागी, अभिषेक त्यागी, आदेश त्यागी, आदित्य त्यागी, गौरव त्यागी, अजय त्यागी, आकाश त्यागी, आलोक त्यागी, अमन त्यागी, दीपक त्यागी, देवेंद्र त्यागी, कमल त्यागी, कपिल त्यागी, मनीष त्यागी, मोहित त्यागी, बुध प्रकाश त्यागी, बृजलाल गुप्ता, पंकज त्यागी मौजूद रहे।