Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250913-WA0011
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव में घंटो झूमें श्रद्धालु

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद संजयनगर पी ब्लॉक में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने भगवान राम व भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कथा के दौरान भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो श्रद्धालु झूम उठे। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि जब भी पृथ्वी पर अधर्म, पाप, अत्याचार व अनाचार बढ जाता है, तो भगवान अपने भक्तों की रक्षा व धर्म की पुर्नस्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान ने राम व कृष्ण रूप में अवतार भी भक्तों की रक्षा के लिए ही लिया था। उन्होंने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के यहां भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था, इसी कारण नंदगांव में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कृष्ण जन्म की खुशी में कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर का प्रसाद वितरण किया गया कथा के मुख्य यजमान प्रवीन शर्मा व प्रदीप शर्मा के अलावा दीपिका, मधु, वात्सलय शर्मा, डॉ रिशेष शर्मा, अंशु दीक्षित, अलका, दया, पिंकी, कौशल, मुन्नी, विमलेश आदि ने भी कथा व्यास का स्वागत किया।