Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने की मांग सामान्य सीट पर सामान्य प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाए

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों से सामान्य सीट पर सामान्य प्रत्याशी को ही टिकट देने की मांग करनी शुरु कर दी है। जिसके लिए राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया।

संघ के संरक्षक राजकुमार त्यागी ने कहा सभी वर्गों के प्रत्याशी अपनी अपनी आरक्षित सीट से चुनाव लड़े परन्तु जहां जहां सीट सामान्य श्रेणी की महिला या पुरुष के लिए आरक्षित है। उन सीटों पर भी अन्य सभी वर्गों के प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते है जबकि यह व्यवस्था सरासर गलत है और सामान्य वर्ग के अधिकारों का न केवल हनन है बल्कि अन्याय भी है इस प्रकार के सामान्य वर्गों के साथ उनके अधिकारों का ध्यान रखते हुए सभी राजनैतिक पार्टिया आगामी नगर निकाय चुनाव में ध्यान रखे की सामान्य वर्गों के प्रत्याशियों के साथ अन्याय न हो अन्यथा सामान्य वर्गों के सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लेकर कड़े फैसले लेने को मजबूर होना पड़ेगा।

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश दत्त भारद्वाज ने कहा कि सामान्य वर्ग हमेशा से ही राजनैतिक उपेक्षा का शिकार रहा है अब इसे और बर्दास्त नहीं किया जायेगा जो भी राजनैतिक दल सामान्य सीट से अन्य किसी वर्ग को टिकट देगा तो उसे सामान्य वर्ग आरक्षित सीट पर वोट नहीं देगा वहां उनका बहिष्कार किया जायेगा।


गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने बताया कि ब्राह्मणों को हर जगह उपेक्षा का शिकार होना पड़ रह है। गजियाबाद की लोनी नगर पालिका में 70 हजार से अधिक केवल ब्राह्मण है इसके अलावा त्यागी, वैश्य, ठाकुर सभी हैं फिर भी उनका हक छीनकर दूसरों को दे दिया जाता है। अब सभी राजनैतिक दलों द्वारा इस प्रकार के भेद भाव को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इसलिए सभी राजनैतिक दलों को ये सुझाव है कि सामान्य सीट चाहे मेयर कि हो, चेयरमैन कि हो या पार्षद या सभासद के लिए आरक्षित हो उन पर केवल सामान्य प्रत्याशी ही दिया जाये अन्यथा भविष्य में उन सभी को इसका खामयाजा उठाना पड़ेगा। इस दौरान सतीश शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मुकेश शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अंकुर शर्मा राष्ट्रीय मंत्री ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर राम कुमार शर्मा, संजय शर्मा, युगान्धर शर्मा, डा० दिलीप सिंह, आशीष शर्मा मौजूद रहे।