Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजसेवी सुधीर तोमर ने दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रह की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक दल द्वारा राजेन्द्र नगर सैक्टर 3 स्थित होली एंजेलस स्कूल के पास एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें  सुधीर कुमार तोमर ने अपने साथियो सहित लोकदल की सदस्यता ग्रहण की और उनके साथ सत्यवीर चौधरी, नीरज देवी, डॉ संजय बंसल, राजू, सरदार जुझार सिंह, सतीश चौ, रामकुमार सिंह, मधु, शहबाज, कमलेश ढाका, सुभाष, रामप्रसाद तोमर, निशा, उर्मिला देवी, सुमन आदि साथियों ने भी लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
सुधीर तोमर ने बताया कि वह चौधरी जयंत सिंह की विचार धारा से प्रभावित होकर पार्टी मे शामिल हुए हैं और अपने साथियो के साथ मिलकर लोकदल की नीतियो का प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे।


महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी ने बताया कि सुधीर तोमर एक राजनीतिक और समाज सेवी व्यक्ति हैं इनके पिताजी ने स्व. अजीत सिंह जी के साथ काम किया था।इनके पार्टी मे आने से विभिन्न वर्गो के लोग लोकदल के साथ जुड गये हैं और निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष ने सुधीर कुमार तोमर को हिंडन पार अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की। वही डॉ संजय बंसल और नीरज पंवार को सैक्टर प्रभारी पद के लिए मनोनीत किया।


इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी, सत्यवीर चौधरी, देविन्दरी देवी, संगीता चौधरी, रमन देवी, आशिमा जैन, शेर सिंह मौर्य, प्रदीप धर्मराज, नीरज चौधरी, सन्नी सिंह, यश चौधरी, अंकुश चौधरी, देवा चौधरी, विनोद उपस्थित रहे।