शिव मंदिर सी ब्लॉक कवि नगर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने किया पूजन

यूपी – गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशों व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन गाजियाबाद और सिविल डिफेंस गाजियाबाद के द्वारा  शिव मंदिर सी ब्लॉक कवि नगर पर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित अखण्ड राम चरित मानस पाठ में केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल एवं एमएलसी दिनेश गोयल द्वारा  रामचरित मानस और राम दरबार की पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बिपिन कुमार, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, पार्षद हिमांशु मित्तल, राज्य मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल, भूपेंद्र चोपड़ा, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, दिवांशु सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने मानस पाठ किया।