Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मेवाड़ में ‘अभिव्यक्ति – 2023’ के तीसरे दिन
कविता, गायन, नाटक, मिमिक्री, वाक
स्पर्धा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक जलसे ‘अभिव्यक्ति-2023’ के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने काव्य, मिमिक्री, एकल एवं समूह गान आदि प्रतियोगिताओं में अपने हुनर के झंडे गाड़े। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को देखने के लिए विद्यार्थियों में खूब जोश देखा गया।

तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया और निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने मां शारदा एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की।

प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में प्रगति मुस्कान ने पहला, श्यामा तिवारी ने दूसरा, तृप्ति जैन ने तीसरा स्थान पाया। गौरी त्यागी एवं अदिति जैन को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गौरी त्यागी प्रथम, प्रगति शर्मा द्वितीय, शैली सिंह तृतीय रहे। अदिति जैन व पीयूष शर्मा चेयरमैन अवार्ड के लिए चुने गये। कविता प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम, सीतू पांडेय द्वितीय व मोहम्मद आसिफ तृतीय चुने गये। चेयरमैन अवार्ड आशुतोष मिश्रा एवं सतेन्द्र कुमार झा के खाते में आया। मिमिक्री स्पर्धा में अनुराग ठाकुर ने पहला, आरती ने दूसरा व शिवांश ने तीसरा स्थान पाया। ईरम को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया। एकल गायन में कनिष्का, सान्या झा व ऋचा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अर्णव पटवाल को चेयरमैन अवार्ड मिला। समूह गान में मनीषा एंड ग्रुप, मुस्कान एंड ग्रुप व शालिनी एंड ग्रुप क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। निशा एंड ग्रुप ने चेयरमैन अवार्ड हासिल किया। नाटक स्पर्धा में संदेशपरक नाटकों का मंचन हुआ। पूर्वांशी एंड ग्रुप को पहला, शोएब एंड ग्रुप को दूसरा एवं सिद्धांत एंड ग्रुप को तीसरा पुरस्कार मिला। आर्यन एंड ग्रुप को चेयरमैन अवार्ड हासिल हुआ। जज के रूप में सुप्रसिद्ध नाटक निर्देशक अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव, कवि डॉ. चेतन आनंद, कवयित्री डॉ. शुभम त्यागी, गायक चिराग तोमर आदि रहे। सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। जजों को गुलदस्ते, शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।