यूपी – गाजियाबाद मान्यवर कांशीराम साहब के 89वें जन्म दिवस के अवसर पर कांशीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी अन्ना के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटेल मार्ग स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
कांशीराम सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्व प्रथम कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान कांशीराम जी को याद करते हुए उन्होंके जीवन पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कांशीराम सेना के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील भारती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कर्दम चंद्रपाल सिंह कर्दम प्रमोद भारती चंद्रपाल बंसी सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।