यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गाजियाबाद की समीक्षा बैठक करने के लिए दिल्ली से जिला संगठन निर्माण प्रभारी पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव जितने के लिए वार्ड स्तर से बूथ स्तर तक संघठन इकाई का गठन बहुत जरूरी है।
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापति द्वारा आयोजित इस बैठक मे वार्ड कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक करते हुए
संघठन प्रभारी नितिन त्यागी ने कहा कि विधान सभा चुनाव के पश्चात आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे जनपद गाजियाबाद के विधानसभा स्तर की सभी कमेटी को पुनर्गठित कर मजबूत संगठन बनाने का दायित्व मिला है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जो भी दिशा निर्देश मिले हैं उनका का पूरी तरह पालन किया जाएगा। हमारे उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने सभी 75 जिलों के लिए संगठन निर्माण हेतु जिला प्रभारियो की टीम का गठन किया है उसी क्रम में आज गाजियाबाद विधानसभा के साथियों से संवाद करने का अवसर मिला। नव नियुक्त प्रभारी नितिन त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन बनाने पर जोर दिया। नितिन त्यागी ने कहा कि बेशक संगठन अभी समस्त प्रकोष्ट इकाई भंग है लेकिन जिले के हर एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ का इंचार्ज बनाया जाएगा। अपने अपने बूथ पर कमेटी बनाने का काम सभी कार्यकर्ता करेंगे। जो साथी पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते है अपने अपने बूथ कमेटी दी।
इस अवसर पर पूर्व गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी निमित यादव, चेतन त्यागी, सुजाता शर्मा, सुनीताराज, विभा सिंह, कल्पना वर्मा, ललित चौधरी, मुकेश प्रजापति, आकाश चन्देल, मनोज सपड़ा, आशीष गर्ग, जतिन शर्मा, शैलेश कुमार, शाकिर अब्बासी, शोकेत अली, मुकेश शर्मा, संजय जाटव, छोटेलाल, तरुणिमा श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, अरविंद मेहता, विजय शर्मा, नितिन तिवारी, भावना बिस्ट, पुष्पा चौहान, प्रशांत चौधरी, ऋतिक शर्मा उपस्थित रहे।
