यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत रविवार को मनोज शर्मा महासचिव के नेतृत्व में लाजपत नगर प्रथम वार्ड 75 वार्ड 83 श्याम पार्क एक्सटेंशन वार्ड 85 लाजपत नगर द्वितीय में घूम कर राहुल गांधी के संदेश पत्र लोगों को दिए और समस्याएं सुनी।
महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा भाजपा की तानाशाही हुकूमत देश की आवाज को नहीं कुचल सकती भाजपा के हर देश विरोधी कृत्य के खिलाफ जनता मुकर होकर आवाज उठाएगी। अब देश की जनता भाजपा की नियत को पहचान चुकी है भारत भाजपा के अहंकार की प्रयोगशाला नहीं है। जब जब भाजपा विफल होती है तिरंगे की आड़ में अपनी विफलताओं को छुपाती है। उन्होंने कहा भाजपा भ्रष्टाचारियों की वाशिंग मशीन बन चुकी है।
यात्रा में अमित गोड़ महासचिव विधानसभा प्रभारी अलका शर्मा हाजी लियाकत अली पूर्व जिला अध्यक्ष ओम दत्त गुप्ता संगठन प्रभारी अशोक धनकड़ योगेश बटवाल शाहरुख मूलचंद राकेश दत्ता बालमुकुंद उपाध्याय अनीता सिंह पितांबर विद्या देवी उषा चौधरी अनीता शर्मा राजीव गुप्ता मौजूद रहे।

