एमबी गर्ल्स कॉलेज में रेखा डेंटल क्लीनिक ने लगाया डेंटल चेक अप कैंप

यूपी – गाजियाबाद नवयुग मार्केट चंद्रपुरी स्थित एमबी गर्ल्स कॉलेज में रेखा डेंटल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर के डॉक्टरों द्वारा डेंटल चेक अप कैंप लगाया गया। जिसमें विशेषता सभी बच्चों को दांतो को सही रखने के बारे में बताया गया।
कैंप के दौरान डॉ गौरव सक्सेना डॉक्टर ममता सक्सेना, नीतू तिवारी व अन्य लोगों ने वहां चेकअप किया और बच्चों को बताया कि वे किन किन बातों का ध्यान रखते हुए अपने दांतो को स्वस्थ व मजबूत रख सकते है। इस अवसर पर कुल 135 बच्चों का व स्कूल की टीचरों का चेकअप किया गया। डॉ गौरव सक्सेना ने कहा भविष्य में ऐसे कैंप रेखा डेंटल क्लिनिक द्वारा लगते रहेंगे जिससे अपने दातो का ध्यान रखें और आगे होने वाली बड़ी बीमारियों से बच सकें।