Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

चौ अजित सिंह जी की स्मृति में 8 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद स्व. चौ अजित सिंह जी की 84वी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय लोक दल ने 12 फरवरी से 19 फरवरी तक समरसता अभियान चलाया। जिसके समापन पर  रविवार को गोविंदपुरम स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौ चरण सिंह एवं स्व चौ.अजित सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके किए महान कार्यो की जानकारी दी।

त्रिलोक त्यागी ने कहा जो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी में आस्था रखता है वहीं राष्ट्रीय लोक दल का सच्चा सिपाही है। उन्होंने कहा हमने चौधरी चरण सिंह जी के साथ काम किया है उन्होंने गरीबों और किसानों को अधिकार दिलाया। उन्होंने बताया पहले सरकार विकास कार्यों के लिए 20  प्रतिशत गांव में वह 80% शहरों में खर्च किया करती थी लेकिन चौधरी साहब की ही देन थी कि उन्होंने 40%  गांव में वह 60% शहरों के विकास कार्यों में लगाने को लागू किया जिसके कारण आज गांव में भी खड़ंजा और नाली बन रहे हैं नहीं तो पहले गांव में कच्चे ही रास्ते हुआ करते थे। उन्होंने बताया इसी प्रकार जरूरतमंद गरीब भूखा ना सोए उनके घरों में गेहूं पहुंचाने का काम भी चौधरी साहब ने ही किया ऐसे अनेकों कार्य है जो चौधरी चरण सिंह जी ने किए। त्रिलोक त्यागी ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया उन्हें घर घर जाकर चौधरी साहब द्वारा किए गए जनहित एवं किसान हित कार्यों को लोगों को बताना होगा। जिसके बाद निश्चित ही देश में राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराएगा।
महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी ने बताया कि चौधरी अजित सिंह महिलाओ के हितों के प्रति बहुत गम्भीर रहते थे और महिलाओ को बराबर सम्मान देते थे।
कार्यक्रम में इस्माइल खान ने अपने साथियो के साथ राष्ट्रीय  लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयवीर सिंह और संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष अमित त्यागी महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अजयवीर चौ, ओ डी त्यागी, भूपेंद्र चौधरी, राहुल खानपुर, दीपक नागर, शेर सिंह मौर्य, अरविंद तेवतिया, प्रहलाद ढाका, सुभाष चौ, जोगेंदर चौधरी, सतवीर कसाना, देविन्दरी देवी, अनीता राजपूत, सुमन ठाकुर, ऊषा देवी, संगीता चौ, रमन देवी, रमेशचंद्र, सुधीर चौधरी, किशन राघव, सोनू काला, जमील, नरेश शर्मा, शौकीन, खालिद, जयकिशन सहित बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।