Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वसुंधरा में यशोदा हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का हुआ शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद निरंतर 33 वर्षों से समाज को उन्नत चिकित्सा सुविधा प्रदान करते रहने के क्रम में यशोदा अस्पताल समूह ने 15 फरवरी को वसुंधरा में यशोदा हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। इस अस्पताल का शुभारंभ अनुराग सिंह ठाकुर केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल भारत सरकार व जनरल (डॉ) वी.के. सिंह (से.नि.) केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागरिक उड्डयन भारत सरकार के कर कमलों से हुआ।

यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ रजत अरोड़ा ने गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि  अनुराग ठाकुर, अति-विशिष्ठ अतिथि जनरल (डॉ) वी.के. सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि महंत नारायण गिरी का अभिनंदन किया।

अनुराग ठाकुर ने अपने अभिवादन में कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि 140 करोड़ भारतवासियों को स्वास्थ्य की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में यशोदा अस्पताल अपनी सेवाओं के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा वसुंधरा में यशोदा अस्पताल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट के शुरू हो जाने पर न सिर्फ साहिबाबाद, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बल्कि दिल्ली एनसीआर के मरीजों और खासतौर पर यमुनापार क्षेत्र के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

जनरल (डॉ) वी.के. सिंह ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि यशोदा अस्पताल दिल्ली एनसीआर के इस महत्वपूर्ण शहर गाजियाबाद में जहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है, वही दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को लाभ पहुंचा रहा है। भूकंप आदि प्राकृतिक दुर्घटनाओं के चलते कई स्थानों पर यशोदा अस्पताल की ओर  से स्वास्थ्य-संबंधी सहायता पहुंचाई जाती हैं।

यशोदा अस्पताल समूह के अध्यक्ष डॉ दिनेश अरोड़ा ने मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का विनम्र अभिनंदन करते हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित अनिल अग्रवाल सांसद राज्यसभा, आशा शर्मा महापौर गाजियाबाद, सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद, अतुल गर्ग विधायक गाजियाबाद, अजीतपाल त्यागी विधायक मुरादनगर, डॉ मंजू शिवाच विधायक मोदीनगर, दिनेश गोयल एम.एल.सी, नन्द किशोर गुर्जर विधायक, लोनी एवं संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद का हृदय से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राज कौशिक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ (ब्रिगेडियर) अरविंद कुमार त्यागी डायरेक्टर यशोदा कैंसर इंस्टिट्यूट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों को धन्यवाद अर्पित किया एवं यशोदा अस्पताल द्वारा निरंतर उन्नत चिकित्सा सुविधा प्रदान करते रहने का आश्वासन दिया।