भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में 600 से ज्यादा लोगो ने किया माइक्रो-डोनेशन

यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो-डोनेशन अभियान के अंतर्गत आज भाजपा महानगर संयोजक (आईटी) राहुल गोयल के आरडीसी स्थित कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशानुसार व् भाजपा राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में 600 से भी ज्यादा लोगो ने अभियान में अपना योगदान दिया। इस माइक्रो-डोनेशन अभियान के महानगर संयोजक भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल हैं जिनके नेतृत्व में यह अभियान महानगर के सभी 20 मंडलो में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
महानगर संयोजक राहुल गोयल ने अभियान की सफलता के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को बधाई दी व बताया कि बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत की गई है व सभी से अनुरोध किया कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में आप भी अपना योगदान देकर सहभागिता सुनिश्चित करें।
मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि लोगो मे डोनेशन के प्रति भारी उत्साह है व लोग आगे बढ़कर भाजपा से जुड़ रहे है और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे है। इस अवसर पर अभियान को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, संजय सिंह गुसाईं, आशीष शर्मा, प्रदीप चौधरी, अमित शर्मा, भरत, नितिन, जावेद खान, सनी, नितिन बंसल, त्रिशान्त गौर, कुणाल कटारिया मौजूद रहे।