यूपी – गाजियाबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत त्यागी एक नेता होने से पहले एक कुशल फर्राटा धावक और थ्रोअर है। पांचवें मास्टर गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ग्राउंड, बीएचयू (वाराणसी) में गाजियाबाद के ग्राम मोरटा के निवासी विनीत त्यागी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया व 4 गुना से 100 मीटर दौड़ (मिक्स ग्रुप) में गोल्ड मेडल प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद जिले का नाम रोशन किया। साथ ही 100 मीटर फर्राटा दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया। विनीत त्यागी ने इससे पहले भी मास्टर गेम्स केरला में 200 मीटर में सिल्वर व कुश्ती में गोल्ड जीता था। फर्राटा दौड़ लगाने की वजह से ही मोरटा गांव के ज्यादातर बड़े और छोटे युवा बच्चे विनीत त्यागी को चीता भाई कह कर बुलाते हैं।

