यूपी – गाजियाबाद चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालयीय सॉफ्टबॉल पुरूष व महिला प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 17 जनवरी 2023 को एमएमएच कालेज गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो० पीयूष चौहान एमएमएच कालेज गाजियाबाद के द्वारा सम्पन्न हुआ।
चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालयीय सॉफ्टबाल पुरुष व महिला के संगठन सचिव डा० डी०आर० यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग की पाँच टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एमएमएच कालेज गाजियाबाद पुरुष टीम विजेता और जे०वी० कालेज बडौत पुरुष टीम उपविजेता रही। विभागाध्यक्ष डा० डी०आर० यादव ने विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए टीम मैनेजर और कोच तथा खिलाडियों को शान्तिपूर्वक और निष्पक्ष ढंग से प्रतियोगिता के समापन पर धन्यवाद व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्रोफेसर राजकुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंच संचालन की सम्पूर्ण व्यवस्था का सफल निर्वहन किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० डी०आर० यादव, टीम मैनेजर डा० राजकुमार सिंह, डा० एच०वी० गोस्वामी, डा0 पवन कुमार, डा० दिनेश कुमार यादव, डा० जितेन्द्र पाल व महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
