Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से मिले सरदार एस पी सिंह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य व मौलाना आज़ाद एजूकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एस पी सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार इक़बाल सिंह लालपुरा से नई दिल्ली में उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ देते हुए नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर चेयरमैन इक़बाल सिंह ने बताया कि आयोग अल्पसंख्यकों के संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आने वाली शिकायतों का समाधान करा रहा है। वार्ता के दौरान 84 के दंगा पीड़ितों को पर्याप्त मुआवज़े का भुगतान व दंगाइयों को सजा दिलाने, सिक्ख आनन्द कारज (मैरिज) एक्ट व आल इंडिया गुरुद्वारा बिल को लेकर भी चर्चा की गई। श्री सिंह ने कहा कि आयोग ऐसे प्रमुख मुद्दों को आम सहमति बनाकर उनका हल कराने के पक्ष में है।