यूपी – गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर ने बताया गाजियाबाद महानगर को जिला गाजियाबाद बने लगभग 46 वर्ष हो चुके हैं और पिछले 46 वर्षों में गाजियाबाद का चहुमुखी विकास हुआ है, मगर अभी तक गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बना जिस कारण ट्रासपोर्ट एजेन्सी के माध्यम से चलने वाले छोटे और बड़े सभी वाहन ट्रांसपोर्टर नगर ना होने के कारण सड़क पर वाहन चालकों को वाहन खड़ा करके कठिनाई होती है जिसके कारण वाहनों के कलपुर्जे बैटरी आदि चीजों की चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है और आये दिन एक्सीडेन्ट की घटना घटित होती है और जाम भी लगा रहता है। उन्होंने कहा इन सारी असुविधाओं को देखते हुए ट्रासपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग करता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर महासचिव सुरेन्द्र नागर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह जिला महामंत्री मनोज गोड जिला सचिव रामशक्ल सिंह सलाहकार राजेन्द्र सिंह कमल जीत सिंह बुद्ध नारायण मिश्रा मौजूद रहे।
