ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद ने गाड़ियों पर लगवाए रेडियम



यूपी – गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद के सहयोग से ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष चौहान के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा माल ढोने वाली गाड़ियों पर रेडियम लगाए गए।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष सौदान गुर्जर ने बताया ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ियों पर रेडियम लगाने के अभियान में संगठन के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया अगर गाड़ियों पर रेडियम लगा होगा तो रात्रि में अगर सड़क पर लाइट भी नहीं होगी तो दूर से एक दूसरी की गाड़ी की रोशनी की वजह से गाड़ियों पर लगे रेडियम चमकने की वजह से एक्सीडेंट के खतरों से बचाव होता है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से रेडियम लगाना बहुत जरूरी है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर सुरेंद्र नागर जिला महासचिव राम सकल जिला सचिव कोषाध्यक्ष संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जिला महामंत्री मनोज गोड सलाहकार कमल सिंह सलाहकार राजेंद्र सिंह सलाहकार बुद्ध नारायण मिश्रा संजीव अग्रवाल नमन तंजावुर वर्मा संगठन के सभी पदाधिकारी वह सदस्य मौजूद रहे।