यूपी – गाजियाबाद वर्ल्ड डायबिटीज डे के अवसर पर 14 नवंबर को आईएमए गाजियाबाद शाखा द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कोई भी व्यक्ति बहुत ही कम क़ीमत पर अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकता है।
राजनगर स्थित आईएमए भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान गाजियाबाद शाखा के अध्यक्ष डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति 14 नवंबर को इस वर्ष भी आई एम ए गाजियाबाद डायबिटिज मेले का आयोजन कर रही है। इस वर्ष डायबिटीज मेले का आयोजन सुबह 6.45 बजे योगा क्लास से प्रारंभ होगा जिसके बाद मधुमेह की जांच पब्लिक व्याख्यान और पेरामेडिकल स्टाफ की वर्कशॉप की जायेगा।
संचालक डॉ प्रहलाद चावला ने बताया गाजियाबाद के राज नगर स्थित आईएमए भवन पर सोमवार 14 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से मधुमेह की जांच एवं अन्य जांचों जैसे: न्यूरोपैथी की जांच, खून की नसों की जांच, HB A1c, लिपिड प्रोफाइल, पेशाब द्वारा गुर्दे की खराबी का पता लगाने की जांच, ई सी जी, रेटिनोपैथी जैसी सभी जाँचें काफ़ी कम शुल्क पर सभी के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया इस बार कार्यक्रम को वृहद रूप देते हुए शहर के 16 विभिन्न स्थानों पर ब्लड शुगर की जांच एवं जनरल चेकअप भी किया जा रहा है।
