Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महिला मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग 2022 संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin



यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर प्रशिक्षण वर्ग 2022 का आयोजन मोहन नगर स्थित आईटीआई इंस्टिट्यूट में किया गया। जिसमें महिला मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक व महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल महिला मोर्चा क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख रजनी कालरा एवं मोर्चे की सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख सुचित्रा कक्कड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने की।
महिला मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विजय बहादुर पाठक एवं वर्षा कौशिक ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अहमद महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने पार्टी की नीति एवं उपदेशों की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मातृशक्ति को सम्मान देने का कार्य किया है यही कारण है कि आज के समय में भाजपा में बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी के लिए कार्य कर रही है और हर वर्ग और समाज की महिलाएं पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता के माध्यम से महिलाओं का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बराबर कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना के तहत गरीब घरों की महिलाओं के लिए रसोई गैस का इंतजाम किया है। वही प्रदेश में योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कॉट बनाकर बहन बेटियों को सुरक्षित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी नीति पर कार्य कर रही है जिसके तहत बच्चियों को पढ़ाई लिखाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वही उनके लिए अनेकों योजनाएं तथा लैपटॉप देने का कार्य भी भाजपा ने किया। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पार्टी के बारे में विस्तार से भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा नीति और राष्ट्रभक्ति की राह में कार्य किया है आज के समय में राम मंदिर निर्माण से लेकर देश की सीमाओं तक भाजपा कि सरकार नीतिगत तरीके से कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है क्योंकि आधी आबादी की भागीदारी यदि कोई पार्टी देती है तो वह केवल भाजपा है। महिला मोर्चा क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख रजनी कालरा ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित है अब महिलाओं को गुंडों और बदमाशों का भय नहीं सताता। भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीतियों के अनुकूल कार्य करते हुए प्रदेश और केंद्र की योजनाओं को घर घर पहुंचाने तथा लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
महिला मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग 4 वर्गों में आयोजित किया गया जिसमें पहले शस्त्र का संचालन भक्ति सिंह ने दूसरे का संचालन सुमन सती तीसरे सत्र का संचालन रेखा त्यागी एवं चौथे सत्र का संचालन कार्यक्रम की संयोजिका रेनू सिंह चंदेला ने किया। समापन पर आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका महिला मोर्चा महानगर की महामंत्री रेनू सिंह चंदेला ने बताया कि महिला मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग में महानगर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।