करियर पावर के छात्रों का सरकारी बैंक परीक्षा में हुआ चयन : राहुल गोयल



यूपी – गाजियाबाद आरडीसी स्थित करियर पावर कोचिंग के 10 से भी ज्यादा छात्रों ने भारत की जानी मानी परीक्षा आईबीपीएस प्रोबेशनरी अफसर (बैंक पी.ओ.) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने संस्थान, उसके शिक्षक एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

करियर पावर के छात्र साक्षी, नवनीत सिंह, रोहित शर्मा, धर्मेद्र, गरिमा, संदीप सिंह, मनोज आदि ने बैंक एग्जाम की परीक्षा में सफलता हासिल की है जिससे उनकी सरकारी नौकरी पाने की चाह एवं राह और आसान हो गयी है। इस ख़ुशी के मौके पर संस्थान के डायरेक्टर राहुल गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी व कहा कि ये परिणाम सिर्फ कड़ी मेहनत और लगन से आना संभव है और कड़े परिश्रम करने वालो के लिए कोई भी मुकाम हासिल करना असंभव नहीं होता।