भारतीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सुनील प्रताप सिंह को दी जन्मदिन की बधाई



यूपी – गाजियाबाद भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुनील प्रताप सिंह का जन्मदिन मनाया गया।

भाजपा महानगर महामंत्री सुशील गौतम एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग के नेतृत्त्व में व्यापारियों ने सुनील प्रताप सिंह को पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर और केक कटवाकर जन्मदिन मनाया एवं उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री एडवोकेट अमन अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, नरेश स्वामी, मनीष निश्चल, संदीप मित्तल, कमल शर्मा, अर्पित अग्रवाल, कमल कुमार गर्ग, सिद्धार्थ गौतम, भीष्म जादौन उपस्थित रहे।