Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लोकदल ने डॉ रेखा चौधरी को बनाया महानगर अध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय लोकदल  द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की संस्तुति पर राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल सिंह गुर्जर तथा मंडल अध्यक्ष इंदर वीर सिंह भाटी द्वारा डॉ रेखा चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर रेखा चौधरी को उपरोक्त पदाधिकारीयो द्वारा मनोनयन पत्र सौंपा गया।

नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी ने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में रालोद अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करे यही उनकी प्राथमिकता होगी। रालोद महानगर के ग्रामीण वार्डों में अपने पार्षदों को जिताने पर ज़्यादा ध्यान देगा। संगठन में सभी वर्गों को साथ लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा। जल्दी ही रालोद के सभी वरिष्ठ साथियों से विचार विमर्श कर कमेटी का गठन कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, इंदरजीत सिंह टीटू, अमित त्यागी सरना, ओ डी त्यागी, रविंदर चौहान, आयुषी सिरोही, भूपेंद्र कुमार बोबी, शुभेनदू कौशिक, लोकेश चौधरी, सत्येन्द्र तोमर, अरुण कुमार शर्मा, योगेन्द्र पतला उपस्थित रहे हैं।