योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का हुआ शुभारंभ




यूपी – गाजियाबद योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का उद्घाटन महामाया स्टेडियम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने की वही वरिष्ठ अतिथि अंजू अग्रवाल एवं वी एल बत्रा हिमांशु गोयल भी इस मौके पर मौजूद रहे।

गुरुवार की सुबह योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने कहा खेल के माध्यम से जहां प्रतिभाओं का निखार होता है वही स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और बैडमिंटन एक ऐसा खेल है जिसके माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है साथ ही साथ कम स्थान पर खेलते हुए अपनी प्रतिभा को निखार सकता है। उन्होंने कहा कि आज बैडमिंटन के क्षेत्र में प्रदेश के हर जिले से युवा आगे आ रहे हैं और खेल को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। वरिष्ठ अतिथि अंशुल अग्रवाल ने कहा कि खेल के माध्यम से भी राष्ट्र की सेवा की जा सकती है आज के समय में छोटे-छोटे शहरों से खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं और भारत को विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम खिलाड़ी कर रहे हैं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चार दिवसीय चैंपियनशिप के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ढाई सौ के लगभग खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग दोनों में आयोजित की गई है जिसमें सिंगल, डबल और मिक्स डबल की प्रतिस्पर्धा होगी। इस अवसर पर चीफ रेफरी रवि दीक्षित, मैच कंट्रोलर इरशाद अहमद, सुमित कुमार, दिशा यादव, प्रमोद शर्मा, रामकृष्ण त्यागी भी उपस्थित रहे।