Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

दोपहिया वाहनों के लिए खुला धोबी घाट आरओबी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin



यूपी – गाजियाबाद सोमवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बन रहे घोबी घाट आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आरओबी का निर्माण कार्य गति के साथ आगे बढ़ रहा है।



वीके सिंह ने कहा गाजियाबाद वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए और यातायात की बाधा को खत्म करने हेतु यह आरओबी रामबाण साबित होगा। आज दीवाली के पावन अवसर पर दोपहिया वाहनों के लिए आरओबी को खोला जा रहा है। जिसके कारण गाजियाबाद वासियों को बेहद लाभ होगा।

इस निरीक्षण के दौरान माननीय सांसद जी ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया।