श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की चार छात्राओं का यूपी नेशनल नेट बॉल टीम में हुआ चयन

यूपी -गाजियाबाद सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय जूनियर राष्ट्रीय मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन समापन पर यूपी को थर्ड स्थान पर संतोष करना पड़ा। जिसमें श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की चार छात्राओं अंशिका प्रियंका आकृति गोयल आकृति गर्ग के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए यूपी नेशनल नेट बॉल टीम में चयन हुआ। मिक्स डबल नेटबॉल  में यूपी और दिल्ली के बीच तीसरे स्थान के लिए जोरदार मुकाबला हुआ जिसमें यूपी ने दिल्ली को 12-8 से मात देकर मैच को अपने खाते में डाल लिया और दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा और मैनेजर अजय गोयल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आकर्षक पुरस्कार देने की घोषणा की।