Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभास पार्टी ने बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर वोट बनवाने का अभियान चलाया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं  संस्थापक सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर नगर निगम गाजियाबाद में होने वाले चुनाव के लिए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने का अभियान चला रखा है।

शालीमार गार्डन वार्ड 78 में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर क्षेत्रवासी पवन सक्सेना उनकी टीम और बीएलओ का बहुत आभार व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हम लोग वोट देने के अधिकार से वंचित थे हमें वो अधिकारी मिल पा रहा है नहीं तो कई चुनाव बीत गए मगर हमें वोट डालने का मौका भी नहीं मिल पा रहा था। अभियान में बीएलओ के साथ पवन सक्सेना, कुलदीप सिंह, अनिल भटनागर, गौरव शर्मा, जगत बेस्ट, अनिल श्रीवास्तव, संजय राणा, नितिन सेठी, मुनेश शर्मा अजीत कुमार, विजेंदर कुमार, अश्वनी, अनुराग, उपेन्द्र चौधरी कार्यकर्ता शामिल रहे।