यूपी – गाजियाबाद शहर के प्रथम चार्टेड अकाउंटेंट व महापौर दिनेश चंद्र गर्ग के श्राद्ध पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में गरीब लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।
दिनेश चंद्र गर्ग बेहद सरल और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी रहे। दिनेश चंद्र गर्ग वर्ष 1972 में नगर पालिका के चेयरमैन और वर्ष 1995 से 2005 तक लगातार दो बार महापौर चुने गए। वह जनपद के पहले चार्टेड एकाउंटेंट व महापौर थे। उनकी पहचान टैक्स गुरु के रूप में भी थी। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदो का सहयोग किया साथ ही शहर के विकास के लिए आयाम स्थापित किए। सभी को साथ लेकर चलना उन के व्यक्तित्व में था। इस अवसर पर शहर विधायक व पूर्व राज्यमन्त्री अतुल गर्ग ने प्रसाद वितरण किया। भंडारे की व्यवस्था व वितरण में पवन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पार्षद साक्षी नारंग, संजीव मित्तल, भूषण यादव, यश वर्धन गुप्ता, डाक्टर ओ पी अग्रवाल, वीरेंद्र कंडेरे, राजू पांचाल, नीरज गोयल उपस्थित रहे।
