यूपी – गाजियाबाद प्रमुख समाजसेवी व भाजपा नेता विपुल अग्रवाल को कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने अपना प्रतिनिधि गाजियाबाद महानगर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।
विकास गुप्ता ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि विपुल अग्रवाल गाजियाबाद महानगर से संबंधित लोगों की समस्याओं को हल कराने में तत्परता से कार्य करेंगे। विपुल अग्रवाल ने राज्यमन्त्री कैप्टन विकास गुप्ता को आश्वस्त किया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और जी जान से पार्टी व लोगों की सेवा करेंगे। इस मौके पर विपुल अग्रवाल के साथ राकेश काका, पंकज त्यागी, अंकित गुप्ता, अतुल आनंद गुप्ता, अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
