यूपी – गाजियाबाद 18 सितंबर को कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन में बहुजन एकता मंच के नाम से जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवल मौजूद रहे जिनका स्वागत बड़ी धूम-धाम से किया गया।
सभा की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य राजाराम भारतीय ने की। सभा में प्रदीप नरवल के संबोधन को सुनने के लिए गाजियाबाद के कोने कोने से सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र अग्रवाल दीपक कुमार केके शर्मा डॉ संजीव शर्मा राजाराम भारती महिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट सविता गौतम महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव मौजूद रहे।
कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी नरवल ने कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हम एससी समाज के लोग के लिए सरकारी योजना मैं नौकरियां देंगे लेकिन आप सब लोगों को साथ देना होगा। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद वीर सिंह जाटव जिलाध्यक्ष पंकज तेजानिया कांग्रेस अनुसूची विभाग महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी अनुसूचित विभाग बिजेंद्र जाटव राकेश कुमार प्रवीण कुमार मुलायम महिंदर गौतम अशोक कोहली संजीव जाटव राजकुमार बाल्मीकि एडवोकेट हरीश वर्मा मोनू डॉ विनय कुमार नरेश कुमार गोलू गुरदयाल सीपी सिंह जोगिंदर प्रधान विनोद कुमार सूर्यकांत मौजूद रहे।
