यूपी – गाजियाबाद बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नीतियों से प्रभावित होकर सर्व समाज के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार को बसपा कार्यालय राजनगर में मुख्य अतिथि रहे राजकुमार गौतम पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रदीप जाटव पूर्व विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश प्रभारी मेरठ मंडल, मनोज जाटव प्रभारी मेरठ मंडल के समक्ष विरेन्द्र जाटव एडवोकेट ने सुभाष चौधरी के नेतृत्व में नंद ग्राम से आये सर्व समाज के लोगों को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता दिलाई। सभी साथियों को जिलाध्यक्ष के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। अमित कुमार सैन, गौरव सैन, दीपक सैन, दाताराम पेशगार, रजनीश कुमार सैन, सतीश सैन, जगभूषण सैन, सुभाष भारती, मूलचंद सैन, रामचंद्र सैन, आषीश गोयल, विशाल ठाकुर, सुशील जाटव, नरेन्द्र मोहित एडवोकेट जिला महासचिव, केशव चौधरी जिला सचिव, रमेश रमन जिला सचिव, राजकुमार तोमर विधानसभा सचिव, विजय सैन विधान सभा सचिव, देशराज गौतम, सुशील कर्दम, अजय काके, ओमकार पहलवान, राहुल, विजय, चरनसिंह गौतम, कमल जाटव, नरेन्द्र जाटव एडवोकेट, अमनदीप सभी ने बहन जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया और पार्टी हित में नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
