Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बदहाल गाजियाबाद के सरकारी स्कूलों की आप खोलती रहेगी पोल : वंशराज दुबे

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जनपद में आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति की संगठन निर्माण की एक बैठक मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे की उपस्थिति में आहूत हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि हाल ही में देश और उत्तर प्रदेश में स्थिति भयावह होती जा रही है। एकतरफ जहां डॉलर के मुकाबले रुपया 80 के पार पहुँच गया है वही दूसरी तरफ बेरोजगारी अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार यह दावा करती है कि हमने सौ दिनों में दस हजार युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है, परन्तु धरातल पर ये दावे हवाहवाई और फ़र्जी है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार निरंतर बड़े स्तर पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य कर रही है वही दूसरी तरफ योगी जी की सरकार युवाओं के साथ सिर्फ छलावा कर रही हैं।प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के आम घरों के छात्रों को पिछले कई वर्षों से छात्रवृत्ति न मिलने से युवाओं में घोर निराशा का माहौल है, छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देशभर के युवाओं की फिक्र छोड़कर मोदी सरकार अंतराष्ट्रीय स्तर पर पूंजीपतियों के लिए टेंडर मैनेज करने वाली सरकार बन गयी है।

सी वाई एस एस जिलाध्यक्ष ऋतिक शर्मा ने कहा कि एक तरफ जहां गाजियाबाद से सटे दिल्ली में सरकारी स्कूल विश्वस्तरीय बन रहे है गाजियाबाद में हजारों की संख्या में सरकारी स्कूल बदहाली पर आँसू बहा रहे है। दिल्ली की तर्ज पर स्कूलों का कायाकल्प् होना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने की तथा बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष रितिक शर्मा ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष निमित यादव, प्रदेश सोशल मीडिया धीरेंद्र प्रताप सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा, शैलेश कुमार, आकाश चंदेल, मनोज सपडा, राकेश यादव, सुशांत सिंह, नितिन कुमार, लक्की शर्मा, निर्मल मास्टर, मनीष कुमार, जॉनी, राहुल कुमार, भूपेंद्र गुप्ता, आकाश कर्दम, कुलदीप शर्मा, प्रशान्त चौधरी, आशु गर्ग, कैलाश, अशोक कुमार उपस्थित रहे।