Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ में विजय हुए प्रत्याशियों को किया गया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन द्वारा दुर्गा टावर में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ के चुनाव में विजय हुए प्रत्याशी एडवोकेट पी एस उपाध्याय प्रांतीय महासचिव एडवोकेट अमित शर्मा प्रांतीय संयुक्त सचिव एवं एडवोकेट अनिमेष मित्तल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया गया एवं नए कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ के प्रांतीय महासचिव पी एस उपाध्याय द्वारा कर क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिवक्ता साथियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक ले जाने की बात कही गई। संयुक्त सचिव अमित शर्मा ने कहा यदि किसी भी अधिवक्ता साथी को कोई भी समस्या आती है तो वह किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकता है वह अधिवक्ताओं के हित में हमेशा ही कार्य करते रहेंगे और वह पूरा प्रयास करेंगे कि उस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कराएं। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनिमेष मित्तल ने अधिवक्ताओं को एकजुट होकर मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा महासचिव अमन कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष मदन एडवोकेट दीप गुप्ता एडवोकेट जैन रूप जैन एडवोकेट प्रिंस वाधवा एडवोकेट शिवम गर्ग एडवोकेट योगेश शर्मा एडवोकेट सुनील एडवोकेट रनीश गर्ग एवं अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।