बजरिया गुरुद्वारे में 18 अक्टूबर को सिख-पंजाबी समाज का सम्मेलन, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज की भावी पीढ़ी के विकास पर होगा मंथन

यूपी – गाजियाबाद। बजरिया स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार, 18 अक्टूबर को सिख-पंजाबी समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि होंगे।

सम्मेलन का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेलवे रोड, बजरिया की कमेटी की ओर से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की यह नौवीं बैठक होगी। इससे पहले आठ अलग-अलग जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।

संस्थापक संरक्षक अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लार्ड और प्रदेश अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा। विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि अपने सुझाव रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। अतिथियों का स्वागत किया जाएगा तथा नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था रहेगी।

प्रेसवार्ता में चेयरमैन हरमीत सिंह, प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू, महासचिव एसपी सिंह ओबराय, सचिव कुलविंदर सिंह, जगमोहन (सेक्टर-10), उपाध्यक्ष मनजीत सिंह सेठी, हरजिंदर सिंह ओबराय, शिबप्रीत सिंह और मन्नी सिंह राड़ उपस्थित रहे।