यूपी – गाजियाबाद एटीएस सोसाइटी में गणेश चतुर्दशी के दिन भारी संख्या में लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना की जिसके बाद शुक्रवार को गणेश की मूर्ति का विसर्जन हिंडन नदी के तट पर स्थापित विसर्जन स्थल पर किया गया।
शुक्रवार को गणपति विसर्जन से पूर्व हजारों लोगों ने जिनमें अधिकतर महिलाएं थी बैंड बाजे के साथ पूरी एटीएस सोसाइटी में भगवान गणेश को विदाई दी और कामना की कि अगले साल भगवान गणेश जल्द आएं। इस अवसर पर गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा प्रदीप गुप्ता राज सिंह पंडित देवव्रत भावना शर्मा सुनीता श्रीवास्तव राजबाला एसपी गुप्ता कविता अरोड़ा नेहा गुलाटी रीता जैन सहित समस्त लोगों ने नाच गाने के साथ गणपति जी को विदाई दी।
