वैश्य एकता समिति का 99वां मासिक परिचय सम्मेलन, 12 वैवाहिक रिश्ते तय

यूपी गाजियाबाद। वैश्य एकता समिति गाजियाबाद की ओर से रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अंबेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक पर विवाह योग्य वैश्य युवक-युवतियों के साथ ब्राह्मण, पंजाबी एवं अन्य वर्गों के लिए 99वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन समिति अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता के सौजन्य से हुआ।

अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने प्रत्याशियों, अभिभावकों, परिचयकर्ताओं, समाजसेवियों और पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सम्मेलन प्रत्येक माह सफल हो रहा है। हर माह 40-50 नए पंजीकरण होते हैं और करीब 12-13 रिश्ते तय हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को 100वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

संयोजक एवं महासचिव अजय कुमार गोयल ने बताया कि इस माह 35 नए प्रत्याशियों का पंजीकरण हुआ तथा पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से संपर्क करने पर 12 वैवाहिक संबंध तय होने की जानकारी मिली। उन्होंने पत्रिका के संपादन के लिए अनुराग अग्रवाल का आभार जताया। मंच पर परिचय देने वाली युवती प्रत्याशियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन को सफल बनाने में रेनू अग्रवाल, अनुपम जिंदल, बीएन अग्रवाल, राकेश मित्तल, रमेशचंद गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, एस्ट्रो मनोज अग्रवाल, राधारमण अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण सिंघल और राजीव अग्रवाल सहित पदाधिकारियों का सहयोग रहा।