अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज का सपा से जुड़ाव, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

यूपी गाजियाबाद। इंपीरियल फार्म हाउस में रविवार को आयोजित जनसभा एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नवागत सदस्यों को जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने लाल पटका पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इससे पूर्व अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा और मुख्य वक्ता राजकुमार भाटी ने मार्गदर्शन किया था।

अभिषेक गर्ग ने कहा कि विश्वकर्मा समाज देश के निर्माण, शिल्पकला, तकनीकी और औद्योगिक विकास की रीढ़ है। समाजवादी पार्टी हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करती रही है। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिली है।

सदस्यता लेने वालों में आदित्य धीमन, राजेंद्र जांगिड, अनिल भारद्वाज, अजय शर्मा, राकेश गुप्ता, मनवीर बाल्मीकि, हाशिम, सुल्तान, राजा रंगरेज, राजे गोयल, यादव, मनोज कुमार, राजीव कुमार, जगमोहन कुमार, यशपाल सिंह, मनुप्रकाश धीमान, विनीत, राजेंद्र, नितिन धीमान, रामप्रसाद, जुगल, ए.के. सिंह, लाल चंद यादव, मुकेश कुमार, बबलू, अश्वनी धीमान, अशोक धीमान, बबीता धीमान, प्रदीप पंचाल, रविन्द्र पंचाल, ब्रह्मपाल पंचाल, रमेश पंचाल, राजेश्वर पंचाल, अनिल कुमार शर्मा, नित्यानंद वशिष्ठ, राजपाल सिंह, ऋषिपाल धीमान, अंकिता गौतम, उषा रानी, प्रेरणा पंचाल, एम.के. शर्मा, जय सिंह पंचाल, बी.एम. बाल्मीकि, कमरुद्दीन और जावेद खान आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में राजन कश्यप, शाहनवाज, मनोज पंडित, नसीम खान, जाकिर अंसारी और असलम कुरैशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।