युवा पुत्र के निधन पर जितेंद्र गौड़ के आवास पहुंचे भगवती प्रसाद चौधरी

यूपीगाजियाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी रविवार को अपने गृह नगर मिर्जापुर से गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने विजय नगर स्थित एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ के आवास पर पहुंचकर उनके 28 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

भगवती प्रसाद चौधरी ने जितेंद्र गौड़ से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। भूपेंद्र का निधन 13 जुलाई 2026 को हुआ था। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र गौड़ की माता रामवती, भाई रोहतास सहित अन्य परिजनों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने भूपेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

मुलाकात के दौरान जितेंद्र गौड़, विनीत त्यागी, इत्याक अंसारी, श्रीचंद दिवाकर, विजय शर्मा (कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष, संभल), एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सरदार बलजीत सिंह और अरविंद त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।