
यूपी – गाजियाबाद। अम्बेडकर रोड स्थित श्री बालाजी एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में 12 सितंबर को श्री बालाजी मंदिर समिति ट्रस्ट एवं श्री काल भैरव कांवड़ सेवा शिविर के तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया।
महोत्सव के दौरान प्रमुख कथावाचक गौरदास महाराज के परिकरों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान किया गया। इसके साथ ही बधाई गीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य संरक्षक अशोक जिंदल, संरक्षक प्रेमचंद गुप्ता, चेयरमैन सुधीर गोयल मोनू, प्रदीप कंसल, मुकेश बाबा, महेंद्र गोयल, अर्चित, अनुराग कंसल, अजय अग्रवाल और प्रवीण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मंदिर अध्यक्ष अमित जिंदल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

