यूपी – गाजियाबाद महानगर उधोग व्यापार मंडल गाजियाबाद की ईकाई विजय नगर सैक्टर 9 व्यापार मंडल द्वारा श्री कृष्ण छठी महोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। जिसके बाद व्यापार मंडल द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मेयर आशा शर्मा महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान युवा महानगर अध्यक्ष मनोज गर्ग सेक्टर 11 इकाई के अध्यक्ष शिशुपाल वर्मा सुखविंदर राकेश गुप्ता राकेश कौशिक नरेश राजपूत युवा महानगर महामंत्री वसीम अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, मेयर आशा शर्मा व मनोज गर्ग ने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव बरनवाल महामंत्री विवेक अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी और व्यापारी भाईयों को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर लेखराज माहौर, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरविंद सिंघल, गजे सिंह, पुनीत जैन, शिवम अग्रवाल, नितिन वर्मा, परवेज चौधरी, अनिल भट्ट, मोहम्मद आमिर, अक्षय चौधरी, रत्नेश पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।