यूपी – गाजियाबाद इनर व्हील क्लब गोल्फ लिंक्स और इनर व्हील क्लब इंदिरापुरम द्वारा सयुंक्त रूप से सोमवार को एबीइएस कॉलेज में तीज, आजादी का अमृत महोत्सव और श्री कृष्ण जन्माष्टमी का संयुक्त सतरंगी महोत्सव मनाया गया। जिसमे मुख्य अथिति इनर व्हील क्लब 301 की मण्डल अध्यक्षा माला रिशी थी।
इस अवसर पर दोनो क्लब की सदस्यों द्वारा तीज त्यौहार के नृत्य, आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर नाटक और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण लीला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।
इनर व्हील क्लब गोल्फ लिंक्स की अध्यक्षा महिमा गुप्ता ओर इनर व्हील क्लब इंदिरापुरम की अध्यक्षा निशि प्रसाद द्वारा आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और जिन सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की पूर्व मंडल अध्यक्षा संगीता भारती, शशी कुमार, मीनाक्षी दयाल, मंजू मित्तल भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के आयोजन में इनर व्हील की सदस्या सतिंदर कौर जग्गी, दीपिंदर कौर जग्गी, सोनिया मिगलानी, अलका गर्ग और प्रोमिला अग्रवाल का सहयोग रहा।
