यूपी – गाजियाबाद 15 अगस्त आजादी के महोत्सव को मनाते हुए महिला मोर्चा गाजियाबाद में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण के बाद भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन जनरल वीके सिंह के द्वारा किया गया। रैली की मुख्य आकर्षण भारत माता, कल्पना चावला, झांसी की रानी, विजय राजे सिंधिया जी की झांकियां रही।

तिरंगा यात्रा में महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक महिला मोर्चा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं कार्यक्रम संयोजिका रुचि गर्ग, महानगर प्रवासी अल्पना चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रेनू चंदेला, महानगर उपाध्यक्ष सह संयोजक प्रमिला चौधरी, महामंत्री भक्ति सिंह, उपाध्यक्ष पूनम सिंह, लवली कोर, रिचा भदोरिया, बीना गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी नंदिनी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शर्मिला राठी, उमा प्रजापति, अनुकरणवाल, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी समस्त टीम मौजूद रही।