यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला गया। सपा नेताओं ने पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) वर्ग के आरक्षण अधिकारों की अनदेखी, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए।
फैसल हुसैन और वीरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कराए गए पीडीए ऑडिट में वर्ष 2019 से 2026 तक विभिन्न भर्तियों में आरक्षित पदों के प्रभावित होने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों का हनन किया है।
उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से युवा और आम जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
प्रेस वार्ता में जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, जिला उपाध्यक्ष परवेज चौधरी एवं जितेंद्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, महिला सभा प्रदेश महासचिव मधु चौधरी, मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष विक्की ठाकुर, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष रविंदर यादव, छात्र सभा जिला अध्यक्ष अंशु ठाकुर, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, महिला सभा जिला अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, प्रदेश सचिव विक्रांत पंडित, फुरकान कुरैशी, गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज, लोनी विधानसभा अध्यक्ष ललित बंसल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह, बाबा वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप प्रधान, नसीम खान एवं ताहिर हुसैन उपस्थित रहे।






