Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

हर फ्लैट में फायर एक्स्टिंगयूसर अनिवार्य करने की मांग, अग्नि सुरक्षा पर उठे सवाल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 30 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की जिला इकाई गाजियाबाद की बैठक वैशाली स्थित कारगिल चौक पर आयोजित हुई, जिसमें शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गईं। जिलाध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने कहा कि गाजियाबाद में बढ़ती ऊंची इमारतों के मुकाबले अग्निशमन संसाधन अपर्याप्त हैं। वर्तमान हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और स्प्रिंकलर की पहुंच केवल 14 मंजिल तक है, जबकि 30 मंजिला भवनों का निर्माण हो रहा है।

इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में हालिया अग्निकांड का उल्लेख करते हुए बताया गया कि फायर टेंडर को 70 मीटर दूर से कार्रवाई करनी पड़ी, जिससे व्यवस्थाओं की कमजोरी उजागर हुई। संस्था ने मांग की कि जहां पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध न हों, वहां ऊंची इमारतों के निर्माण पर रोक लगाई जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने प्रत्येक फ्लैट में फायर एक्स्टिंगयूसर अनिवार्य करने का सुझाव दिया। तरुण चौहान और बीपीएस भाटिया ने अपने स्तर पर सोसाइटी में इसकी व्यवस्था करने की बात कही।

बैठक में अंजू शर्मा, डॉ. मधु सिंह, मंजू शर्मा, स्वाति बंसल, चंदन सिंह, गणेश दत्त, संदीप कुमार गुप्ता, जीएस सिद्धू, रमेश नेगी और रमाकांत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।