यूपी – गाजियाबाद/करनाल। क्षीरधारा, करनाल के सभागार में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में अद्विक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “लोककवि निहालचंद ‘निहाल’ : जीवन और दर्शन” का लोकार्पण संपन्न हुआ। दिल्ली देहात के गांव नांगल ठाकरान में जन्मे लोककवि निहालचंद को समर्पित इस कृति को वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंद्र त्रिखा (निदेशक, उर्दू प्रकोष्ठ, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी) के आशीर्वाद, वरिष्ठ संपादक डॉ. विजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा साहित्यकार रामबीर सिंह ‘राम’ के सहयोग से तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में अजय कुमार (अभिलेखागार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के सान्निध्य में इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र के प्रमुख विनोद शर्मा ‘विवेक’, मंच संचालन के लिए प्रसिद्ध जैनेन्द्र सिंह, साहित्यकार एवं अभिनेता डॉ. रामफल चहल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा, गौसेवक व उद्यमी अनिल भारद्वाज और अद्विक पब्लिकेशन के प्रबंधक अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर इतिहासकार कमलेश शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (करोल बाग) के चीफ मैनेजर अजय शर्मा, पत्रकार पवन शर्मा और कवि चरणजीत चरण सहित ईश्वर गर्ग, नवीन सिंगला, जयकुमार, प्रवीण सिंह, संदीप नैन, संजीत कौशिक, कपिल, हर्ष राणा, सुबे सिंह और तरसेम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन विकास गर्ग ने किया।








