यूपी – गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गुरुवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक गोल चक्कर से मार्केट तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष द्वारा बिल रोके जाने के विरोध में नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में मंडल संयोजक विदुषी बंसल, सुषमा गॉड, भारतीय, नीरज, प्रीति, आरती, रेखा, अनीता शाक्य, रुक्मणी, रश्मि, नेहा, दिशा, प्रियंका, संजना, मोनिका और अंजलि सहित अनेक महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।
इसके अलावा महानगर पदाधिकारी प्रीति चंद्रा, ऋचा भदौरिया, प्रिया आर्या, रनीता सिंह, ललित कश्यप, आलोक श्रीवास्तव, पुष्पा पांडे, पुरुषोत्तम शर्मा, पारुल शर्मा, आलोक, हरिओम ठाकुर और ममता सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति समर्थन जताते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।








