Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस ने गाजियाबाद में तेज की तैयारियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इस क्रम में पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पूर्वांचल समाज का व्यापक समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है और संगठन तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

कार्यक्रम में सचिन पंकज तेजानिया, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज राय, आउटरीच जिला अध्यक्ष दीपक दिवाकर तथा एससी-एसटी महानगर अध्यक्ष माथुर साहब ने भाग लिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। नेताओं ने संजीव सिंह और उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।